देश

Delhi: स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले दिल्ली के मुख्य सचिव संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, IAS पत्नी पर भी कार्रवाई

दिल्ली के मुख्य सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक समाचार रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद एक्शन लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव और रिंकू को क्रमशः दिल्ली से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया है. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोप को बिल्कुल गलत बताया.

Delhi: स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले दिल्ली के मुख्य सचिव संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, IAS पत्नी पर भी कार्रवाई
कुत्ते के साथ टहलने के लिए त्यागराज स्टेडियम खाली करवाने का आरोप (Photo Credits: Twitter)

दिल्ली के मुख्य सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक समाचार रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद एक्शन लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव और रिंकू को क्रमशः दिल्ली से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया है.

हाल ही में खिलाड़ियों और कोच ने आईएएस संजीव खिरवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली के मुख्य सचिव खिरवाल को उनके कुत्ते के साथ टहलने के लिए एथलीट्स को शाम में स्टेडियम से बाहर निकलने के लिए कहा जाता है. इस कारण उनका अभ्यास बाधित होता है.

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने सभी खेल सुविधाओं को निर्देशित किया है कि खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुला रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ एथलीटों और उनके माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनके प्रशिक्षण के जल्दी खत्म होने का कारण यह है कि दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार अपने कुत्ते को लगभग आधे घंटे तक वहीं टहलाते हैं. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोप को बिल्कुल गलत बताया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).