देश

Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, प्रधानमंत्री को बताया 'अडानी का नौकर, कहा- हम लोग डरते नहीं, लड़ेंगे' (Watch VIDEO)

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है. आप नेता सिंह ने कहा कि "नरेंद्र मोदी अडानी के नौकर हैं, अडानी के नौकर से हम लोग डरते नहीं", जितना अत्याचार करना हो करें. हम लोग अडानी के नौकर से डरते नहीं है.

Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, प्रधानमंत्री को बताया 'अडानी का नौकर, कहा- हम लोग डरते नहीं, लड़ेंगे'  (Watch VIDEO)
Sanjay Singh (Photo Credit : TV9 Bharatvarsh, Twitter)

Sanjay Singh Arrested: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है. आप नेता सिंह ने कहा कि "नरेंद्र मोदी अडानी के नौकर हैं, अडानी के नौकर से हम लोग डरते नहीं", जितना अत्याचार करना हो करें. हम लोग अडानी के नौकर से डरते नहीं है. वहीं आप नेता संजय सिंह के बचाव में उनके वकील सोमनाथ भारती ने कहा, "जिस दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के बयान को आधार बनाया गया है, यही दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं. एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं, नहीं... बात यह है कि 1 अगस्त को इस शख्स को बेल मिली और 14 अगस्त को वे बयान बदल लेते हैं."

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को संजय सिंह को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी अधिकारियों द्वारा दिनभर चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है.  जिन्हें आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट  में पेश करने के बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).