Maharashtra Politics: 'शिंदे-फडणवीस' सरकार का डेथ वारंट जारी, सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी: संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि "शिंदे-फडणवीस' सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है, सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी है. मैंने पहले ही कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी."
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चौंकाने वाला दावा किया है. राउत ने कहा कि शिंदे-फडणवीस' सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है, सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी है. मैंने पहले ही कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले में देरी के कारण इस सरकार की लाइफलाइन बढ़ गई. यह सरकार अगले 15-20 दिनों में गिर जाएगी.'
संजय राउत ने कहा कि, "उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय होगा." बता दें कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत उद्धव ठाकरे नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले 16 विधायकों (शिंदे गुट) को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका पर लंबित सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र कर रहे थे.
Maharashtra | Death warrant of 'Shinde-Fadnavis' govt has been issued, only the date has to be announced. I already said that Shinde govt will collapse in February but due to the delay in SC judgement, lifeline of this govt increased. This govt will collapse in the next 15-20… pic.twitter.com/ck1zgSUMmG
— ANI (@ANI) April 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

