Sajjan Jindal Rape Case: स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल को रेप केस में बड़ी राहत, मुंबई पुलिस को जांच में नहीं मिले कोई सबूत; क्लोजर रिपोर्ट दाखिल
स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल को रेप केस में बड़ी राहत मिली है. मुंबई पुलिस की तरफ से दायर क्लोजर रिपोर्ट में महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले हैं.
Sajjan Jindal Rape Case: स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल को रेप केस में बड़ी राहत मिली है. मुंबई पुलिस की तरफ से दायर क्लोजर रिपोर्ट में महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले हैं. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता कारोबारी को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश के चलते आरोप लगाया था. मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले में "शनिवार को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
मुंबई की महिला डॉक्टर ने लगाया था रेप का आरोप:
मुंबई के जुहू की रहने वाली महिला डॉक्टर ने 64 वर्षीय जिंदल ग्रुप के प्रमुख सज्जन जिंदल के खिलाफ 13 दिसंबर को बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में महिला ने उद्योगपति सज्जन जिंदल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने सज्जन जिंदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. लेकिन जांच में पुलिस को सज्जन जिंदल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले.
Tweet:
Maharashtra | Mumbai Police filed a closure report in the alleged rape case against Chairman and MD of JSW Group Sajjan Jindal. In its report submitted to the court, police mentioned that during the investigation, they found no evidence against him: Mumbai Police
— ANI (@ANI) March 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

