त्योहार

Ram Navami Celebration in Ayodhya: नवमी पर राम लला के सूर्य तिलक के साथ होगा अभिषेक और श्रृंगार आरती, दूरदर्शन पर होगा सीधा प्रसारण

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को घोषणा की कि 6 अप्रैल को रामलला का अभिषेक होगा और उसके बाद श्रृंगार होगा. उन्होंने आगे बताया कि रामलला के जन्म के समय आरती और छप्पन भोग लगाया जाएगा. राय ने कहा, "6 अप्रैल को सुबह रामलला का अभिषेक होगा. इसके बाद श्रृंगार किया जाएगा...

Ram Navami Celebration in Ayodhya: नवमी पर राम लला के सूर्य तिलक के साथ होगा अभिषेक और श्रृंगार आरती, दूरदर्शन पर होगा सीधा प्रसारण
राम लला (Photo: X|@timesofindia)

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को घोषणा की कि 6 अप्रैल को रामलला का अभिषेक होगा और उसके बाद श्रृंगार होगा. उन्होंने आगे बताया कि रामलला के जन्म के समय आरती और छप्पन भोग लगाया जाएगा. राय ने कहा, "6 अप्रैल को सुबह रामलला का अभिषेक होगा. इसके बाद श्रृंगार किया जाएगा. रामलला के जन्म का समय नवमी के दिन दोपहर का है. उस समय आरती की जाएगी और छप्पन भोग लगाया जाएगा." महासचिव ने कहा, "इसी समय रामलला का चार मिनट तक सूर्य तिलक किया जाएगा. इसका प्रसारण दूरदर्शन के जरिए दुनिया भर में किया जाएगा." यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी कब मनाई जाएगी 05 या 06 अप्रैल को? जानें सटीक तिथि तथा कन्या-पूजन की तिथि एवं विधि!

नवमी पर राम लला के सूर्य तिलक के साथ होगा अभिषेक और श्रृंगार आरती

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).