देश

Udaipur Beheading: राजस्थान में लोगों के विरोध के बाद प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, एक महीने के लिए धारा 144 लागू

राजस्थान के मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किए जाने, सभी ज़िलों में आगामी एक माह तक धारा 144 लागू करने के निर्देश जारी किए हैं.

Udaipur Beheading: राजस्थान में लोगों के विरोध के बाद प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, एक महीने के लिए धारा 144 लागू

Udaipur Beheading: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन करने के बाद 40 वर्षीय शख्सका बेरहमी से हत्या के बाद पूरे राज्य में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए  राजस्थान के मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किए जाने, सभी ज़िलों में आगामी एक माह तक धारा 144 लागू करने के निर्देश जारी किए हैं. ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने ना पाए.

बता दें कि उदयपुर में भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक दर्जी की उसके दुकान के अंदर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. दर्जी ने सोशल मीडिया पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनका समर्थन किया था. हमलावर उनकी दुकान में घुसे और उन पर कई बार खंजर से वार किए और उनका गला भी काट दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).