Jodhpur Violence: सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर हिंसा के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया, 3 उपद्रवी हिरासत में
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में हुए उपद्रव के मद्देनजर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया है. इस सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है.
जोधपुर हिंसा के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में हुए उपद्रव के मद्देनजर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है.
जोधपुर घटना पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा “जोधपुर में जो कल रात से तनाव पैदा हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. राजस्थान की परंपरा सभी समाज और धर्मों के लोगों के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की रही है. मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. असामाजिक तत्वों से सख़्ती के साथ निपटा जाएगा. मैंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मैं राजनीतिक पार्टी के नेताओं से अपील करता हूं वह भी शांति की अपील करें.”
जोधपुर में हुई झड़प के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। pic.twitter.com/FpHxtmHs8r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022
I want to appeal to people to maintain peace. This type of tension is not good for the people of Jodhpur. I've instructed police to deal strictly with anti-social elements. Everyone should understand that we've to maintain brotherhood: Rajasthan CM Ashok Gehlot on Jodhpur clashes pic.twitter.com/NVrw24CQOK
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

