Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश का कहर, सामने आया सैलाब का डरावना वीडियो, भारी बारिश के अलर्ट से बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड में बारिश की वजह से प्रदेश की अधिकांश नदियां उफान पर हैं. इस बीच चमोली और हरिद्वार सैलाब का डरावना वीडियो सामने आया है. चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है.
Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश की वजह से प्रदेश की अधिकांश नदियां उफान पर हैं. इस बीच चमोली और हरिद्वार सैलाब का डरावना वीडियो सामने आया है. चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं, हरिद्वार में कांगड़ा घाट पर गंगा की तेज लहरों में बह रहे एक कांवडिए को SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचाया है. देहरादून मौसम विभाग ने 27 जुलाई को बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसके कारण जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कल बागेश्वर जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.
चमोली में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा
#WATCH चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है: चमोली पुलिस, उत्तराखंड
(वीडियो सोर्स: चमोली पुलिस, उत्तराखंड) pic.twitter.com/IyZg5qYy5L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2024
हरिद्वार में गंगा में बह रहे शिवभक्त को बचाया गया
कांगड़ा घाट, हरिद्वार पर गंगा की तेज लहरों में बह रहे शिवभक्त को उत्तराखंड पुलिस SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया। pic.twitter.com/YTlPOw97gx
— RTN.1 TV News Channel (@Rozanatimes) July 26, 2024
बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल रहेंगे बंद.#Ekdarpan #network10 #Uttarakhand #Bageshwar #HeavyRain #schoolsclosed #news pic.twitter.com/qB9bvnOKmj
— Network10 (@Network10Update) July 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

