Punjab: पटियाला हिंसा के बाद सीएम भगवंत मान का बड़ा एक्शन, आईजी राकेश अग्रवाल और SSP-एसपी हटाए गए
पंजाब के पटियाला में काली माता मंदिर के पास दो धार्मिक समूहों के कार्यकर्ताओं में आपस में हिंसक झड़प को लेकर सीएम भगवंत मान के निर्देश पर बड़ी कार्यवाई की गई है. पंजाब सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटियाला और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है.
पंजाब के पटियाला में काली माता मंदिर के पास दो धार्मिक समूहों के कार्यकर्ताओं में आपस में हिंसक झड़प को लेकर सीएम भगवंत मान के निर्देश पर बड़ी कार्यवाई की गई है. पंजाब सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटियाला और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया. जबकि मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया आईजी (पटियाला), दीपक पारिक को नया एसएसपी (पटियाला) और वज़ीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वहीं, पटियाला की घटना पर राकेश अग्रवाल ने कहा की स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है, शहर में पुलिस गश्त कर रही है.
पटियाला शहर में काली माता मंदिर के बाहर कल हरीश सिंगला के नेतृत्व में शिवसेना के सदस्यों और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. झड़प को रोकने की कोशिश में पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया. वहीं, अब कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस उपद्रव में कई लोग घायल हुए थे.
पंजाब सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटियाला और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

