Delhi Shocker: दिल्ली के बवाना में दिल दहला देने वाली घटना, पति-ससुराल वालों ने 7 माह की गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस
देश की राजधानी दिल्ली के बवाना से दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है. यहां पति और ससुराल वालों ने एक महिला जो सात महीने की गर्भवती थी. उसके पेट्रोल डालकर जला दिया
- Read in
- हिंदी
Delhi Shocker: देश की राजधानी दिल्ली के बवाना से दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है. यहां पति और ससुराल वालों ने एक महिला जो सात महीने की गर्भवती थी. उसके पेट्रोल डालकर जला दिया. बवाना में घटित इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है. मालीवाल ने लिखा है कि बवाना में 7 माह की गर्भवती महिला को पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. महिला गंभीर रूप से जली हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और पीड़िता को हर संभव मदद प्रदान की है.
Tweet:
बवाना में 7 महीने गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं! pic.twitter.com/T55xOvPECh
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

