Delhi Shocker: दिल्ली के बवाना में दिल दहला देने वाली घटना, पति-ससुराल वालों ने 7 माह की गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

Delhi Shocker: देश की राजधानी दिल्ली के बवाना से दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है. यहां पति और ससुराल वालों ने एक महिला जो सात महीने की गर्भवती थी. उसके पेट्रोल डालकर जला दिया. बवाना में घटित इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW  Chief Swati Maliwal) ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है. मालीवाल ने लिखा है कि बवाना में 7 माह की गर्भवती महिला को पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. महिला गंभीर रूप से जली हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और पीड़िता को हर संभव मदद प्रदान की है.

Tweet: