News

VIDEO: सोशल मीडिया पर डाली सुसाइड करने की पोस्ट, मीडिया सेल ने पुलिस को किया सूचित, मौके पर पहुंचकर युवक की बचाई जान, आगरा का वीडियो आया सामने

आगरा में एक युवक ने गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके घर पहुंची, जहां उसने माफी मांगी और और पुलिस की ओर से उसकी काउंसिलिंग की गई.

VIDEO: सोशल मीडिया पर डाली सुसाइड करने की पोस्ट, मीडिया सेल ने पुलिस को किया सूचित, मौके पर पहुंचकर युवक की बचाई जान, आगरा का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@agrapolice)

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा में एक युवक ने गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी. पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके घर पहुंची, जहां उसने माफी मांगी और पुलिस की ओर से उसकी काउंसिलिंग की गई. मीडिया सेल में इस युवक के पोस्ट करते ही मीडिया सेल ने इसकी जानकारी छत्ता पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस युवक के घर पहुंची और उसकी जान बचाई. युवक ने इस दौरान इस पोस्ट डालने के लिए खेद भी जताया और पुलिस से दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हामी भी भरी. इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी इसकी जानकारी दी और खेद व्यक्त किया. पुलिस ने युवक द्वारा किसी भी गलत कदम न उठाने के लिए उसे बेहतर काउंसलिंग करने का विचार किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @agrapolice ने शेयर किया है.ये भी पढ़े:Agra Shocker: पढ़ाई नहीं करने पर मां ने लगाई बेटे को डांट, नाबालिग ने उठाया भयावह कदम, आगरा जिले की घटना से गांव में शोक

गर्लफ्रेंड से बहस के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).