News

Agra Shocker: पढ़ाई नहीं करने पर मां ने लगाई बेटे को डांट, नाबालिग ने उठाया भयावह कदम, आगरा जिले की घटना से गांव में शोक

देश भर में सुसाइड की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली रही है. इनमें सबसे ज्यादा नाबालिग छात्र होते है. ऐसी ही एक घटना आगरा जिले में सामने आई है. जहां पर एक नाबालिग छात्र ने पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

Agra Shocker: पढ़ाई नहीं करने पर मां ने लगाई बेटे को डांट, नाबालिग ने उठाया भयावह कदम, आगरा जिले की घटना से गांव में शोक
Credit-(

आगरा, उत्तर प्रदेश: देश भर में सुसाइड की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली रही है. इनमें सबसे ज्यादा नाबालिग छात्र होते है. ऐसी ही क घटना आगरा जिले में सामने आई है. जहां पर एक नाबालिग छात्र ने पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है की मां ने छठवीं में पढ़ रहे अपने बेटे को पढ़ाई के लिए डांट लगाई थी. जिसके कारण 12 साल के बेटे ने मौत को गले लगा लिया. इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है.

घटना आगरा के फतेहाबाद के गांव जगराजपुर की है. जानकारी के मुताबिक़ मानसिंह दिल्ली में काम करते है और उनकी पत्नी और 12 साल का बेटा सचिन और छोटा बेटा गांव में रहता है. शुक्रवार को उसको उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट लगाई.ये भी पढ़े:VIDEO: आगरा के कैंप में महिला ने साड़ी से फांसी लगाने का किया प्रयास, बिजली बिल की समस्या का समाधान नहीं होने से थी परेशान, पुलिस ने रोका

मां की डांट के बाद सचिन घर से बाहर चला गया

जानकारी के मुताबिक़ जब सचिन की मां ने उसे पढ़ाई के लिए डांटा तो सचिन घर से बाहर निकल गया. मां को लगा कि कुछ देर बाद वह लौट आएगा. भोजन के समय नहीं आया तो मां ने परिवार के लोगों को जानकारी दी.परिवार के लोग उसे खोजने निकल पड़े. उसके साथ के बच्चों ने बताया की वह गांव  के बाहर निकल गया है.

तलाश में जुटे लोगों को मिला शव

बताया जा रहा है की जब परिवार के लोग और गांव के लोग शाम साढ़े सात बजे एक खेत पर गए तो उन्हें पेड़ पर सचिन का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. सचिन ने नायलॉन की रस्सी से पेड़ की डाल से फांसी ली थी. इसके बाद बच्चे को नीचे उतारा गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को हॉस्पिटल भिजवाया. इस घटना के बाद परिवार में और गांव में शोक की लहर फ़ैल गई है.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).