Kangana Ranaut To Fight From BJP: कांग्रेस को टक्कर देने लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी कंगना रनौत? पिता का बयान हुआ वायरल
अभिनेत्री के पिता ने स्पष्ट किया है कि कंगना भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी, लेकिन वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इस बात को पार्टी नेतृत्व ने ही तय करना है.
एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के पिता अमरदीप रनौत ने खुलासा किया कि कंगना बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और पार्टी उनका निर्वाचन क्षेत्र तय करेगी. अभिनेत्री के पिता ने स्पष्ट किया है कि कंगना भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी, लेकिन वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इस बात को पार्टी नेतृत्व ने ही तय करना है.
कंगना ने दो दिन पहले कुल्लू में अपने घर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाओं को और बल मिला था, लेकिन अब पिता ने साफ कर दिया है कि कंगना चुनाव लड़ेंगी. कंगना रनौत मूलतः मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला गांव की रहने वाली हैं.
बीते सप्ताह हिमाचल के बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सोशल मीट कार्यक्रम करवाया गया था. इसमें भी कंगना पहुंची थी और कहा था कि आरएसएस की विचारधारा, उनकी विचारधारा से मेल खाती है. बता दें कि कंगना के मंडी लोकसभा सीट या फिर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं.
CONFIRMED NEWS
Kangana Ranaut’s father Amardeep Ranaut reveals Kangana will contest Lok Sabha elections on BJP ticket and party will decide her constituency.
Kangana met JP Nadda on Sunday. pic.twitter.com/8pO0BtW1Qv
— News Arena India (@NewsArenaIndia) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

