देश

Raja Bhaiya's Support To BJP in RS Elections: विधायक राजा भैया ने खोले पत्ते, कहा- बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में करेंगे समर्थन- VIDEO

उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाला है. ऐसे में सब की निगाहें थी कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया किसे अपना समर्थन देंगे. लेकिन सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचती में ऐलान किया कि वे बीजेपी को राज्यसभा के लिए अपना वोट करेंगे

Raja Bhaiya's Support To BJP in RS Elections: विधायक राजा भैया ने खोले पत्ते, कहा- बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में करेंगे समर्थन- VIDEO
Raja Bhaiya

Raja Bhaiya's to BJP in RS Elections: उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाला है. ऐसे में सब की निगाहें थी कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया किसे अपना समर्थन देंगे. लेकिन सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचती में ऐलान किया कि वे बीजेपी को राज्यसभा के लिए अपना वोट करेंगे. हालांकि अब तक कहा जा रहा था कि राजा भैया  समाजवादी पार्टी को राज्यसभा चुनाव में समर्थन करेंगे. क्योंकि राजा भैया  और उए एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी.

हाल के दिनों में राजा भैया और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाक़ात की थी. कहा जा रहा था कि राजा भैया य राज्यभा चुनाव में सपा को वोट करेंगे. इसके साथ ही यूपी में उनकी पार्टी का सपा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन होगा.  लेकिन राजा भैया के इस ऐलान से लग रहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ ही जाने वाले हैं.  हालांकि बीजेपी के साथ राजा भैया जाते है तो उन्हें कितनी सीट मिल सकती है. इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा है. लेकिन खबर है कि उनकी पार्टी लोकसभा के लिए प्रतापगढ़ और कौशांबी, दो सीटें चाहती हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).