UP Budget 2023: यूपी बजट के दौरान शेरवानी पहन कर सदन पहुंचे अखिलेश यादव समेत कई सपा विधायक
सपा सदन के अंदर पूर्व मंत्री आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहती है. आजम खान जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन में नजर आते थे, वैसे ही आज सपा विधायक शेरवानी पहनकर नजर आ रहे हैं.
UP Budget 2023: योगी सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करीब 7 लाख करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं. बजट के दौरान समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव समेत कई विधायक सदन में शेरवानी पहनकर आए हैं. पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में उन्होंने ऐसा किया है. सपा सदन के अंदर पूर्व मंत्री आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहती है. आजम खान जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन में नजर आते थे, वैसे ही आज सपा विधायक शेरवानी पहनकर नजर आ रहे हैं.
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा "1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का जो सपना इन्होंने दिखाया है तो मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जी विपक्ष और जनता को बताएंगे कि उन्होंने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं."
उन्होंने कहा "हर बजट ऐतिहासिक बोला जाता है लेकिन सच्चाई ये हैं कि अभी तक जो 6 बजट आए हैं उसमें नहीं लगता कि किसान, युवा या बेरोजगारी के लिए कोई बड़े फैसले लिए हो. अगर बड़े फैसले लिए होते तो आज यूपी की अर्थव्यवस्था न जाने कहां पहुंच गई होती."
हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में
बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में pic.twitter.com/WM17u59xwO
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) February 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

