देश

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी और RLD के बीच हुआ सीटों का बटवारा, यहां भी 'दाव' खेल गए अखिलेश

सोमवार की रात को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के प्रतिनिधि और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के बीच बातचीत हुई. समाजवादी पार्टी के छह लोग आरएलडी के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी और RLD के बीच हुआ सीटों का बटवारा, यहां भी 'दाव' खेल गए अखिलेश
आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo Credit : Facebook)

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. सोमवार की रात को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के प्रतिनिधि और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के बीच बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के छह लोग आरएलडी के चुनाव चिह्न (Election Symbol) पर लड़ेंगे.  इससे पहले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा था कि जल्द ही सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में आरएलडी ने अकेले चुनाव लड़ा, जिसमें 1 सीट पर उसने जीत दर्ज की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).