रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग है, कट्टरपंथी सोच है खतरा: गिरिराज सिंह
खरगोन की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रामनवमी या किसी जुलूस पर बार-बार पथराव की घटना संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग है.
मध्यप्रदेश: रामनवमी पर देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसक झड़प की खबरें सामने आई, जिस पर अब सियासत शुरू हो गई है. खरगोन की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रामनवमी या किसी जुलूस पर बार-बार पथराव की घटना संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग है. मैं बार-बार कहता हूं कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी खतरा नहीं है, बल्कि कट्टरपंथी सोच देश के लिए खतरा है." MP: खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के दुकानों-मकानों पर चला बुलडोजर, देखिए वीडियो
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन ने खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के घरों और मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. श्रीराम नवमी पर रविवार को कई स्थानों पर आगजनी व पथराव की घटनाएं हुई, जिसमें खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी व टीआई बनवारी मंडलोई सहित करीब आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
Repeated incidents of stone-pelting on Ram Navami or any procession are not a coincidence, but an experiment. I say time&again that increasing population of Muslims is not a threat, but radical thinking is a threat to the country: Union Minister Giriraj Singh on Khargone incident pic.twitter.com/jFWOb3H0gu
— ANI (@ANI) April 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

