VIDEO: उद्धव ठाकरे ने लोकल ट्रेन में किया सफर, पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर हैरान हो गए यात्री
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोकल ट्रेन में सफर किया. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी थे. ठाकरे को ट्रेन में देखकर साथी यात्री और लोग हैरान रह गए.
पालघर: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को पालघर दौरे के दौरान एक लोकल ट्रेन में सफर किया. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी थे. ठाकरे को ट्रेन में देखकर साथी यात्री और लोग हैरान रह गए.
ठाकरे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसी सिलसिले में वह पालघर पहुँचे थे. ट्रेन में सफर के दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना.
#WATCH | Former Maharashtra CM and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray travels on a local train during his Palghar visit.
(Source: Shiv Sena (UBT) office) pic.twitter.com/4JfEni7zV8
— ANI (@ANI) April 12, 2024
ठाकरे के ट्रेन यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग इसे जनता से जुड़ने का उनका प्रयास बता रहे हैं, तो कुछ इसे चुनावी स्टंट करार दे रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

