Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए गोलबंदी में जुटी ममता बनर्जी को लगा झटका, विपक्ष की बैठक में नहीं शामिल होगी TRS और AAP
बुधवार को होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखऱ राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति ने किनारा कर लिया है.
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए रणनीति बना रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कोशिशों को झटका लग सकता है. बुधवार को होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखऱ राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति ने किनारा कर लिया है. टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार देर रात तक अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ घंटों विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया.वहीं आम आदमी पार्टी भी विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगी. आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी. आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है.
Telangana Rashtra Samithi (TRS) to not participate in the Opposition parties' meet called by West Bengal CM & TMC chief Mamata Banerjee in Delhi: CMO Sources
— ANI (@ANI) June 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

