Congress Press Conference: 'ये चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई थी', लोकसभा इलेक्शन के नतीजों को लेकर बोले राहुल गांधी- VIDEO
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई थी.
Congress Press Conference: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई थी. इस चुनाव में सबसे गरीब लोगों ने मोदी के खिलाफ वोट किया है. जब-जब पीएम मोदी के जीत की चर्चा होती है, अडानी-अंबानी के शेयर बढ़ जाते हैं और जैसे ही हार की चर्चा होती है शेयर धड़ाम हो जाते हैं. इसका मतलब है कि इनका उनसे पर्सनल रिलेशन है. मैं वायनाड और अमेठी दोनों सीटों के वोटर्स का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. पार्टी से चर्चा के बाद तय करूंगा कि कौन सी सीट छोड़नी चाहिए. सरकार बनाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हम कल अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक करेंगे. वहां ये सवाल उठाए जाएंगे और उनका जवाब दिया जाएगा. हम अपने गठबंधन सहयोगियों से पूछे बिना कोई बयान नहीं देंगे.
'ये चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई थी'
#WATCH | Delhi | Addressing a press conference, Congress leader Rahul Gandhi says, "We fought this election not just against BJP but also the institutions, the governance structure of the country, the intelligence agencies CBI &EDI, judiciary because all these institutions were… pic.twitter.com/VbhckSJEvW
— ANI (@ANI) June 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

