देश

Himachal Pradesh: मुस्लिम महिलाएं यूनिफॉर्म सिविल कोड का स्वागत करेंगी, इससे उन्हें लाभ मिलेगा: CM जयराम ठाकुर

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर CM जयराम ठाकुर ने कहा "मुस्लिम महिलाएं तो इसका स्वागत करेंगी. एक स्वस्थ पारिवारिक जीवन उनको जीने के लिए मिलेगा उस दृष्टि से उनको लाभ रहेगा."

Himachal Pradesh: मुस्लिम महिलाएं यूनिफॉर्म सिविल कोड का स्वागत करेंगी, इससे उन्हें लाभ मिलेगा: CM जयराम ठाकुर
मुस्लिम महिलाएं व CM जयराम ठाकुर (Photo Credit : Twitter)

हिमाचल प्रदेश: यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के CM जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा "हिमाचल प्रदेश की परिस्थिति बाकि राज्यों की तुलना में अलग है. उसमें मुस्लिम समुदाय का कोई नुक़सान नहीं होने वाला. मुस्लिम महिलाएं तो इसका स्वागत करेंगी. एक स्वस्थ पारिवारिक जीवन उनको जीने के लिए मिलेगा उस दृष्टि से उनको लाभ रहेगा.

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड? What is Uniform Civil Code

यूनिफॉर्म सिविल कोड एक धर्मनिरपेक्ष कानून है जो देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है. इसके लागू होने से देश में सभी धर्म के लोगों के लिए समान कानून हो जाएगा. पूरे देश में सभी धर्म के लोगों के लिए शादी, तलाक, बच्चा गोद लेने, प्रॉपर्टी पर हक मांगने जैसे अधिकार एक समान होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).