चुनाव से पहले विपक्ष को लगा झटका! NDA में शामिल हुई ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया.
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया.
अमित शाह ने ट्वीट किया और कहा- ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं. राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों और वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा.
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, हमने 2024 का चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है. हमें साथ लेने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहते हैं.
श्री @oprajbhar जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ।
राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा… pic.twitter.com/uLnbgJedbF
— Amit Shah (@AmitShah) July 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

