देश

One Nation-One Election: 23 सितंबर को होगी एक देश-एक चुनाव कमेटी की पहली बैठक, रूपरेखा होगी तय

'एक देश, एक चुनाव' समिति पर पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष राम नाथ कोविंद ने कहा कि "पहली बैठक 23 सितंबर को होगी"

One Nation-One Election: 23 सितंबर को होगी एक देश-एक चुनाव कमेटी की पहली बैठक, रूपरेखा होगी तय
(Photo Credit : Twitter)

One Nation-One Election: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव भी होना है. हाल में एक देश एक चुनाव कराने को लेकर काफी चर्चा की जा रही है. इसके लिए केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया है, जो एक साथ चुनाव कराने के लिए रूपरेखा तय करेगी.

'एक देश, एक चुनाव' समिति पर पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष राम नाथ कोविंद ने कहा कि "पहली बैठक 23 सितंबर को होगी"

पीएम मोदी ने कही थी वन नेशन वन इलेक्शन की बात

2016 में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन की बात कही भी थी, 2017 में नीति आयोग ने अपनी रिकमेंडेशन दी कि एक ही चुनाव होना चाहिए, 2018 में लॉ कमीशन ने सुझाव दिया कि किस तरीके से लोकसभा-विधानसभा का एक ही चुनाव हो सकता है, 2019 में फिर से रिकमेंडेशन दी गई और अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए कमेटी गठित कर दी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).