Telangana: पंखे से लटकी मिली भाजपा नेता की लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक
जब सहायक उन्हें नाश्ता देने कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद निजी सहायक ने कमरे की खिड़की के शीशे तोड़े तो प्रसाद को मृत पाया.
तेलंगाना: भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद मियापुर थाना क्षेत्र में अपने आवास पर मृत पाए गए. पुलिस का कहना है, "हमें आत्महत्या की सूचना मिली और उन्हे पंखे से लटका पाया गया. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है" UP Shocker: प्रेमिका ने छोटी सी बात पर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, ट्रॉली बैग में लाश ले जाते पकड़ी गई शादीशुदा गर्लफ्रेंड
पुलिस के मुताबिक सेरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रसाद (45) अपने पेंटहाउस के एक कमरे में पंखे से लटके पाए गए. उनके निजी सहायक ने इस बात की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक महीने पहले एक दुर्घटना में ज्ञानेंद्र प्रसाद के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. ज्ञानेंद्र प्रसाद ने अपने निजी सहायक से कहा कि वह उसे परेशान न करें क्योंकि वह सोने जा रहे हैं. बाद में जब सहायक उन्हें नाश्ता देने कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद निजी सहायक ने कमरे की खिड़की के शीशे तोड़े तो प्रसाद को मृत पाया. पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
Telangana | BJP leader Gnanendra Prasad found dead at his residence y'day morning in Miyapur PS limits. Police say, "We received info of suicide & found him hanging from a ceiling fan; identified him as Gnanendra Prasad. Reason for suicide is not known. Case registered, probe on"
— ANI (@ANI) August 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

