देश

Tejashwi Yadav On Dayanidhi Maran's Statement: 'यूपी-बिहार वाले तमिलनाडु में साफ करते हैं टॉयलेट', DMK MP दयानिधि मारन के विवादित बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव; देखें VIDEO

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के विवादित बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा, ''करुणानिधि की डीएमके पार्टी सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है. अगर उनके दल के कोई भी नेता बिहार और यूपी के लोगों के लिए कुछ बोले हैं तो वह बहुत ही निंदा करने वाली बात है. इससे हमलोग सहमत नहीं हैं.''

Tejashwi Yadav On Dayanidhi Maran's Statement: 'यूपी-बिहार वाले तमिलनाडु में साफ करते हैं टॉयलेट', DMK MP दयानिधि मारन के विवादित बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव; देखें VIDEO
Tejashwi Yadav (Photo Credit: ANI)

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के विवादित बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा, ''करुणानिधि की डीएमके पार्टी सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है. अगर उनके दल के कोई भी नेता बिहार और यूपी के लोगों के लिए कुछ बोले हैं तो वह बहुत ही निंदा करने वाली बात है. इससे हमलोग सहमत नहीं हैं. बिहार और यूपी के मजदूरों की पूरे देश में लोग मांग करते हैं, अगर वे न जाएं तो उनकी जिंदगी ठप्प हो जाएगी. ये बात लोगों को समझना चाहिए. लेकिन अगर इस तरह का  बयान आया है तो इसकी हम निंदा करते हैं. दूसरे राज्यों के नेताओं को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए.'' दरअसल, दयानिधि मारन ने उत्तर भारतीयों को लेकर एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग जो केवल हिंदी सीखते हैं वो निर्माण कार्यों के ल‍िए तम‍िलनाडु चले जाते हैं. वह सड़कों और शौचालयों की सफाई जैसे छोटे-मोटे काम करते हैं. यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की पार्टी JDU का RJD में होगा विलय? देखें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).