Gujarat Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के बाद गुजरात BJP अध्यक्ष ने भरी हुंकार, कहा- हम ही बनाएंगे सरकार
गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं. लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. वहीं गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा "बीजेपी गुजरात में रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी."
गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं. लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. वहीं गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा "बीजेपी गुजरात में रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी."
टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में गुजरात चुनाव में भाजपा को 125-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं, कांग्रेस को 40 से 50 और आप को केवल 3-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती नजर आ रही है.
रिपब्लिक न्यूज के एग्जिट पोल में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 128 से 148 सीट, कांग्रेस को 30-42 सीट, आप को 2 से 10 सीटें, जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है.
न्यूज एक्स और जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 117 से 140 सीट, कांग्रेस को 34-51 सीट, आप को 6 से 13 सीटें, जबकि अन्य को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान है.
BJP will form the government with a record number of seats in Gujarat: State BJP Chief CR Patil#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/U1oNtlWzTQ
— ANI (@ANI) December 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

