देश

SP Candidates List: सपा ने UP में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची, गाजीपुर से अफजाल अंसारी को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने आगमी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी है. दूसरी सूची में गाजीपुर से अफजाल अंसारी को टिकट दिया है.

SP Candidates List: सपा ने UP में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची, गाजीपुर से अफजाल अंसारी को दिया टिकट
Afzal Ansari | Instagram

SP Candidates List: समाजवादी पार्टी ने आगमी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी है. दूसरी सूची में  गाजीपुर से मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी  को टिकट दिया है. वहीं अन्य दस लोगों में सपा ने मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी , प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा चंदौली से वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया है.

वहीं इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीते महीने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी. जिसमें संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया था.

यहां देखें पूरी सूची:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).