देश

Pawan Kalyan From Pithapuram: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण पीथापुरम से लड़ेंगे चुनाव, जनसेना पार्टी ने किया ऐलान

जन सेना ने पीथापुरम सीट से पवन कल्याण की उम्मीदवारी की घोषणा की है. आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है.

Pawan Kalyan From Pithapuram: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण पीथापुरम से लड़ेंगे चुनाव, जनसेना पार्टी ने किया ऐलान

जन सेना ने पीथापुरम सीट से पवन कल्याण की उम्मीदवारी की घोषणा की है. आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है. आंध्र प्रदेश में बीजेपी के साथ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू  और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने हाथ मिलाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण  17 मार्च को एक सार्वजनिक सभा में एक साथ नजर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और जन सेना नेता व अभिनेता पवन कल्याण एक दशक बाद 17 मार्च को चिलकलुरिपेट में एक सार्वजनिक सभा में एक साथ नजर आएंगे. इसी दिन आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए का अभियान शुरू हो जाएगा.

आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीट हैं. बीजेपी आंध्र में विधानसभा की 10 सीटों और लोकसभा की 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं जनसेना 21 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा बाकी 144 विधानसभा और 17 लोकसभा सीटों पर टीडीपी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).