शिवसेना सांसद संजय राउत को मिली जमानत, पात्रा चॉल घोटाला मामले में 102 दिन से जेल में हैं बंद
संजय राउत को पात्रा चॉल जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था.
शिवसेना नेता संजय राउत को PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने संजय राउत के साथ प्रवीण राउत को भी जमानत दे दी है. पिछली सुनवाई में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. संजय राउत को पात्रा चॉल जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था.
पात्रा चॉल जमीन घोटाला 1,039 करोड़ रुपये का है. इस घोटाले में ED ने प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने संजय राउत के घर तलाशी में 11.5 लाख रुपये भी जब्त किए थे.
BREAKING - Special PMLA Court grants bail to MP #SanjayRaut in the Patra Chawl redevelopment scam being investigated by the #EnforcementDirectorate. #moneylaundering @dir_ed pic.twitter.com/vTPT66dwsB
— Live Law (@LiveLawIndia) November 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

