देश

UP: अभद्र भाषा के लिए सपा का ट्विटर हैंडल संचालक गिरफ्तार, विरोध में धरना दे सकते हैं अखिलेश यादव

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने के लिए सड़क पर उतर गए हैं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज इसको लेकर धरने पर बैठ सकते हैं.

UP: अभद्र भाषा के लिए सपा का ट्विटर हैंडल संचालक गिरफ्तार, विरोध में धरना दे सकते हैं अखिलेश यादव
Manish Jagan Agarwal (Photo Credit : Twitter)

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट के संचालक मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को यूपी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. कथित तौर पर मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. इसके चलते उस पर हजरतगंज कोतवाली में कई केस दर्ज हैं.

मनीष जगन अग्रवाल ने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए भाजपा नेताओं पर हमला बोला गया था. इन नेताओं में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी , भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, नवीन श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल थे.

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने के लिए सड़क पर उतर गए हैं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज इसको लेकर धरने पर बैठ सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).