देश

RCP Singh Joins BJP: भाजपा में शामिल हुए आरसीपी सिंह, दामन थामते ही नीतीश पर निकाली भड़ास, CM को बताया पलटी मार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.

RCP Singh Joins BJP: भाजपा में शामिल हुए आरसीपी सिंह, दामन थामते ही नीतीश पर निकाली भड़ास, CM को बताया पलटी मार
(Photo Credits: Twitter)

जेडीयू से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.

उन्होंने कहा 'सब नीतीश कुमार को पीएम कहते हैं. वो खुद भी नीतीश कुमार को पीएम मानते हैं. पीएम का मतलब क्या होता है, पलटी मार. पहचान क्या बनी है. बताइए कि आपने कितनी बार विश्वासघात किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 2005 से भी खराब स्थिति हो गई है. आप एक मुख्यमंत्री का नाम बता दीजिए जो तीन दिन में तीन प्रदेश में है. ये किस काम के लिए हैं? एक दिन ओडिशा, दूसरे दिन झारखंड तो तीसरे दिन मुंबई पहुंच गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).