Rampur By-Election Results: आजम खान के गढ़ में बीजेपी को मिली जीत, रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा उम्मीजवार को हराया
आज़म खान के गढ़ में बीजेपी ने कमल खिला दिया है. बीजेपी के आकाश सक्सेना ने रामपुर शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी प्रत्याशी ने 33702 वोटों से ये जीत दर्ज की है.
Rampur By-Election Results: आज़म खान के गढ़ में बीजेपी ने कमल खिला दिया है. बीजेपी के आकाश सक्सेना ने रामपुर शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी प्रत्याशी ने 33702 वोटों से ये जीत दर्ज की है.
रामपुर सदर सीट पर आजम खान के करीबी आसिम रजा सपा के प्रत्याशी हैं जबकि इस सीट से बीजेपी ने पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना को टिकट दिया है.
गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा सीट आजम खान को 2019 में नफरत भरा भाषण देने के मामले में पिछले महीने तीन साल की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी. इस सीट पर उपचुनाव के तहत 33.94% मतदान हुआ था. इस दौरान आजम खान के परिजनों ने पुलिस पर मुस्लिम मतदाताओं को घर से नहीं निकलने देने और वोट डालने जा रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया था. सपा ने इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से कई बार शिकायत की थी.
रामपुर में बीजेपी ने रचा इतिहास, आकाश सक्सेना की हुई जीत
मैनपुरी में बड़ी जीत की ओर डिंपल यादव #Rampur #Khatauli #SamajwadiParty #BJP pic.twitter.com/UxL20eBaD9
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) December 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

