देश

Rajasthan Political Crisis: गहलोत या पायलट, किसको मिलेगी राजस्थान की कमान? 2 दिन में आखिरी फैसला लेंगी सोनिया गांधी

अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने पूरे घटनाक्रम को लेकर खेद जताया है और सोनिया गांधी से माफी मांग ली है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा. मैं सीएम रहूंगा या नहीं, ये फैसला सोनिया गांधी पर है.

Rajasthan Political Crisis: गहलोत या पायलट, किसको मिलेगी राजस्थान की कमान? 2 दिन में आखिरी फैसला लेंगी सोनिया गांधी

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर चुनाव (Congress President Election) के बीच राजस्थान के सियासी घटनाक्रम ने पार्टी हाईकमान की भी मुश्किलें बढ़ा दी थीं. गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है. नॉमिनेशन के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी.

वेणुगोपाल ने राजस्थान मसले पर भी बयान दिया. उनसे पूछा गया कि क्या अशोक गहलोत सीएम बने रहेंगे? इस पर वेणुगोपाल ने जवाब दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले दो दिन में इस संबंध में फैसला लेंगी.

आज दोपहर में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने पूरे घटनाक्रम को लेकर खेद जताया है और सोनिया गांधी से माफी मांग ली है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा. मैं राजस्थान का सीएम रहूंगा या नहीं, ये फैसला सोनिया गांधी पर है.

वहीं दिल्ली पहुंचे राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा  "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का ये कहना है कि मैं मुख्यमंत्री रहूंगा की नहीं इसका फैसला सोनिया गांधी जी करेंगी। उन्होंने खुद स्पष्ट किया है कि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फॉर्म नहीं भरेंगे:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).