Rahul On Hindu & BJP: विदेश में बोले राहुल गांधी, मैंने हिंदू किताबें पढ़ी हैं, RSS का सनातन धर्म से कोई नाता नहीं, वे बस सत्ता चाहते हैं
पेरिस में राहुल गांधी ने कहा 'मैंने गीता, उपनिषद और कई हिंदू किताबें पढ़ी हैं, भाजपा जो करती है उसमें कुछ भी हिंदू नहीं है, बिल्कुल कुछ भी नहीं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पेरिस में राहुल गांधी ने कहा 'मैंने गीता, उपनिषद और कई हिंदू किताबें पढ़ी हैं, भाजपा जो करती है उसमें कुछ भी हिंदू नहीं है, बिल्कुल कुछ भी नहीं. मैंने कहीं भी किसी हिंदू पुस्तक में नहीं पढ़ा या किसी विद्वान हिंदू व्यक्ति से नहीं सुना कि अपने से कमजोर लोगों को आतंकित करना चाहिए या उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए. उनका (भाजपा और आरएसएस) हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है.' वे किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं. वे कुछ लोगों का प्रभुत्व चाहते हैं.'
राहुल ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले के सवाल पर भी बात की. उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस भारत की निचली जाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति और भागीदारी को रोकने की कोशिश कर रही है. मैं ऐसा भारत नहीं चाहता हूं, जहां लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाए.
I have read the Gita, Upanishads and many Hindu books. There is nothing Hindu about what the BJP does—absolutely nothing.
I have not read anywhere in any Hindu book or heard from any learned Hindu person that you should terrorize or harm people who are weaker than you.
They… pic.twitter.com/mEj2vOrAxq
— Congress (@INCIndia) September 10, 2023
राहुल गांधी ने कहा, हमारा संविधान दोनों नामों का उपयोग करता है. दोनों शब्द बिल्कुल ठीक हैं. लेकिन हो सकता है कि हमारे गठबंधन के नाम से सरकार से चिढ़ गई हो. क्योंकि हमारे गठबंधन का नाम I.N.D.I.A है. इसलिए हो सकता है कि उन्होंने देश का नाम ही बदलने का फैसला कर लिया हो.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

