देश

Ramesh Bidhuri Remarks: नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान! राहुल गांधी ने BSP सांसद दानिश अली से की मुलाकात, बिधूड़ी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BSP सांसद दानिश अली से उनके निवास पर मुलाकात की. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

Ramesh Bidhuri Remarks: नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान! राहुल गांधी ने BSP सांसद दानिश अली से की मुलाकात, बिधूड़ी पर साधा निशाना

Ramesh Bidhuri Remarks: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BSP सांसद दानिश अली (BSP MP Danish Ali)  से उनके निवास पर मुलाकात की. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा चौतरफा घिर चुकी है. भाजपा ने इसके लिए माफी भी मांगी है.

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया. कांग्रेस ने कहा 'कल भरी संसद में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली जी का अपमान किया था, उन्हें बेहद अमर्यादित और असंसदीय अपशब्द कहे थे और भाजपा के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे. रमेश बिधूड़ी की यह शर्मनाक और ओछी हरकत सदन की गरिमा पर कलंक है. कांग्रेस देश भर के साथ लोकतंत्र के मंदिर में नफरत और घृणा की ऐसी मानसिकता के सख्त खिलाफ है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).