Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में मनाया अपना 54वां जन्मदिन, हैदराबाद में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर क्रेन से बरसाए फूल, देखें VIDEO
कांग्रेस नेता और यूपी के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंचे, जहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया.
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता और यूपी के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंचे, जहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ केक भी काटा. उनके जन्मदिन के इस समारोह में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे. वहीं, राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर हैदराबाद में भी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए. उन्होंने क्रेन के जरिए राहुल गांधी के पोस्टर पर फूल बरसाए. कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़कर अपने नेता के जन्मदिन का जश्न मनाया.
राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में मनाया अपना 54वां जन्मदिन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना 54वां जन्मदिन मनाया #RahulGandhi #congressparty #malikarjunkharge pic.twitter.com/jU024jSORA
— Satyamev Bharat News (@satyamev24) June 19, 2024
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर क्रेन से बरसाए फूल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं. राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं. हैदराबाद में कार्यकर्ताओं ने क्रेन के जरिए राहुल गांधी के पोस्टर पर फूल बरसाए...कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े और जश्न मनाया.#congress #rahulgandhi… pic.twitter.com/IKIUdEsAIb
— ABP News (@ABPNews) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

