देश

Lok Sabha Election 2024: बिहार के आरा में नामांकन करने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

बिहार के आरा में बीते गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन करने पहुंचे भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, उनके खिलाफ संदेश थाने में धारा- 307/504 हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज है और वह फरार चल रहे थे.

Lok Sabha Election 2024: बिहार के आरा में नामांकन करने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Representative Image

Lok Sabha Election 2024: बिहार के आरा में बीते गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन करने पहुंचे भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, उनके खिलाफ संदेश थाने में धारा- 307/504 हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज है और वह फरार चल रहे थे. पुलिस ने कृष्णा पासवान की इस बात की जरा भी भनक नहीं लगने दी की, वह उसे हिरासत में लेने वाली है. जैसे ही कृष्णा डीएम ऑफिस से बाहर निकले उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. भोजपुर एसपी नीरज कुमार ने बताया कि कृष्णा पासवान पर धारा 307 लगा हुआ था. अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है, इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार: नॉमिनेशन करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).