PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी आज भीलवाड़ा में रैली को करेंगे संबोधित, गुर्जर मतदाताओं को साधने की है कोशिश
बीते चार महीने में प्रधानमंत्री का यह तीसरा राजस्थान दौरा है. इस रैली से भाजपा पूर्वी राजस्थान और गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र को साधने की कोशिश करेगी.
PM Modi Rajasthan Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज बाद में दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे. इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री राज्य के लोक देवता भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद जाएंगे. मोदी यहां भगवान देवनारायण के जन्म स्थान मालासेरी डूंगरी का दौरा करेंगे जो गुर्जर समुदाय का एक पवित्र स्थल है. प्रदेश भाजपा के मुताबिक, मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के 1111वें प्रकटोत्सव पर पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
बीते चार महीने में प्रधानमंत्री का यह तीसरा राजस्थान दौरा है. इस रैली से भाजपा पूर्वी राजस्थान और गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र को साधने की कोशिश करेगी. पीएम मोदी के दौरे से राजस्थान के मालासेरी डूंगरी को देश में नई पहचान मिलने की उम्मीद है. साथ ही मोदी के इस दौरे से गुर्जर समाज को सामाजिक तौर पर भी बड़ा संदेश देने की कोशिश है.
भीलवाड़ा जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं- माण्डल, सहाडा, भीलवाडा, मांडलगढ, जहाजपुर, शाहपुरा और आसिंद. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां की माण्डल और सहाडा पर कांग्रेस तो भीलवाडा, मांडलगढ, जहाजपुर, शाहपुरा और आसिंद में भाजपा को जीत मिली थी.
PM Narendra Modi will address the annual NCC PM rally at Cariappa Parade Ground in Delhi later today.
Earlier in the day, the Prime Minister will visit Asind in Bhilwara district in Rajasthan for 1111th birth anniversary of Lord Devnarayan, a folk deity of the state
(File pic) pic.twitter.com/8lsNkBtqLF
— ANI (@ANI) January 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

