देश

PM Modi Take Special Selfie: पीएम मोदी ने दिव्यांग BJP कार्यकर्ता के साथ ली 'खास' सेल्फी, ट्विटर पर खुद शेयर की तस्वीर

पीएम मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. शनिवार को वह अपने दो दिन के दौरे के पहले चरण में चेन्नई में थे. चेन्नई में पीएम मोदी ने एक कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

PM Modi Take Special Selfie: पीएम मोदी ने दिव्यांग BJP कार्यकर्ता के साथ ली 'खास' सेल्फी, ट्विटर पर खुद शेयर की तस्वीर

PM Modi Took Selfie With Divyang BJP Worker: पीएम मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. शनिवार को वह अपने दो दिन के दौरे के पहले चरण में चेन्नई में थे. चेन्नई में पीएम मोदी ने एक कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, कार्यकर्ता के साथ ली गई अपनी इस सेल्फी को खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इस कार्यकर्ता की जमकर तारीफ भी की है.

पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा "एक खास सेल्फी...चेन्नई में मेरी मुलाकात थिरु एस. मणिकंदन से हुई. वह इरोड से एक गर्वित बीजेपी तमिलनाडु के कार्यकर्ता हैं, जो बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. एक विकलांग व्यक्ति, वह अपनी दुकान चलाता है और सबसे प्रेरक पहलू है - वह अपने दैनिक लाभ का एक बड़ा हिस्सा भाजपा को देता है!

पीएम मोदी ने आगे लिखा "मुझे ऐसी पार्टी में कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व महसूस होता है जहां हमारे पास थिरु एस. मणिकंदन जैसे लोग हैं. उनकी जीवन यात्रा हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणा देने वाली और समान रूप से प्रेरक है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).