देश

Nitin Gadkari Weight Loss: नितिन गडकरी ने कम किया 50 किलो वजन, VIDEO में बताया पूरा शेड्यूल और डाइट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते कुछ सालों में अपना वजन 50 किलो घटा लिया है. उन्होंने कहा कि मेरा वजन बढ़कर 135 किलो तक हो गया था, जो अब 85 पर आ गया है.

Nitin Gadkari Weight Loss: नितिन गडकरी ने कम किया 50 किलो वजन, VIDEO में बताया पूरा शेड्यूल और डाइट
Nitin Gadkari (Photo Credit : ANI)

Nitin Gadkari Weight Loss: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते कुछ सालों में अपना वजन 50 किलो घटा लिया है. उन्होंने कहा कि मेरा वजन बढ़कर 135 किलो तक हो गया था, जो अब 85 पर आ गया है. ANI को दिए इंटरव्यू में सड़क एवं परिवहन मंत्री ने बताया कि 'मैं 2011 के बाद से प्रयास कर रहा हूं और 12 सालों के अंदर पूरी लाइफस्टाइल ही बदल दी है. मेरी लाइफ का पहले कोई शेड्यूल नहीं था और खाने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी थी, लेकिन अब ज्यादा खुराक नहीं है और दो रोटी, थोड़ा सा चावल, दाल और सब्जी ही दोनों टाइम खाता हूं.

नितिन गडकरी ने कहा कि 'पहले मैं पूरी प्लेट की प्लेट ही खाली कर देता था, लेकिन अब संयम है. मैं डेली डेढ़ घंटे टहलने और प्राणायाम करने में लगाता हूं.' गौरतलब है कि नितिन गडकरी का वजन एक समय काफी अधिक था, लेकिन अब पहले के मुकाबले काफी स्लिम दिखते हैं.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).