Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा को लेकर युवा कांग्रेस ने मानवाधिकार आयोग का किया रुख, स्वतंत्र जांच की मांग की
बीरभूम में 21 मार्च को हिंसा भड़क गई थी. कहा जा रहा है कि कुछ लोगों की भीड़ ने आम लोगों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.
Birbhum Violence: भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) ने बीरभूम हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का रुख किया है. बीरभूम जिले के रामपुरहाट में कथित रूप से TMC के एक पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई. इसके बाद 21 मार्च को पूरे जिले में हिंसा भड़क गई थी. कहा जा रहा है कि कुछ लोगों की भीड़ ने आम लोगों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक मामले में 22 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
Indian Youth Congress moves NHRC against alleged violation of human rights of residents of Baktui village of Birbhum, West Bengal, demanding an independent investigation in the matter.
— ANI (@ANI) March 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

