देश

Punjab Politics: अमरिंदर सिंह का बड़ा आरोप, कहा- सिद्धू का संबंध पाकिस्तान से, मुख्यमंत्री का चेहरा बनते हैं तो करूंगा इसका विरोध

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा आरोप लगाया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमरिंदर ने कहा कि सिद्धू यदि पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा बनते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा. क्योंकि उनका संबंध पाकिस्तान से हैं.

Punjab Politics: अमरिंदर सिंह का बड़ा आरोप, कहा- सिद्धू का संबंध पाकिस्तान से, मुख्यमंत्री का चेहरा बनते हैं तो करूंगा इसका विरोध
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits: Facebook)

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ हमलावर हो गए हैं. अमरिंदर ने कहा कि यदि सिद्धू पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा बनते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा. क्योंकि सिद्धू का संबंध पाकिस्तान से हैं. जो देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से खतरा होगा. हालांकि आज चंडीगढ़ में हुए विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर कोई फैसला नहीं हुआ. लेकिन सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू समेत पार्टी के कई नेताओं का नाम सीएम की रेस में हैं. इन प्रमुख नामों में हाईकमान किसी एक नाम पर विचार कर सकती है.

 

अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर बोला हमला:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).