Ajit and Sharad Pawar Faction Meeting: अजित पवार और शरद पवार अपने समर्थकों के साथ कल करेंगे मीटिंग, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
महाराष्ट्र में अजित पवार के बगावत के बाद सियासी गर्मी बढ़ गई है. दोनों नेताओं की महाराष्ट्र में आगे की रणनीति क्या होगी. कल यानी 5 जुलाई को एक बड़ी बैठक बुलाई है. जिस बैठक में एनसीपी के नेताओं को शामिल होने को कहा गया है.
Ajit and Sharad Pawar Faction Meeting: महाराष्ट्र में अजित पवार के बगावत के बाद सियासी गर्मी बढ़ गई है. दोनों नेताओं की महाराष्ट्र में आगे की रणनीति क्या होगी. जहां नवनियुक्त डिप्टी सीएम अजीत पवार ने सियासी सरगर्मी के बीच कल यानी 5 जुलाई को एमईटी बांद्रा में एक बैठक बुलाई है. बैठक में एनसीपी सांसदों, विधायकों, एमएलसी, जिला प्रमुखों और राज्य प्रतिनिधियों को शामिल होने को कहा गया है. वहीं एनसीपी में सियासी संकट के बीच शरद पवार भी कल एक बैठक बुलाई है. दोनों नेताओं के गुटों की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
अजित पवार जहां बांद्रा में बैठक करेंगे. वहीं शरद पवार दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में बैठक करेंगे. दोनों गुट के पदाधिकारियों ने बताया कि राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने खेमे में शामिल नेताओं की बुधवार दोपहर एक बजे बैठक बुलाई है, जबकि शिंदे-फडणवीस सरकार का हिस्सा बनने वाले अजित पवार नीत गुट की बैठक सुबह 11 बजे होगी.
Tweet:
Mumbai | Amid the NCP crisis in Maharashtra, newly-appointed Deputy CM Ajit Pawar calls all NCP MPs, MLAs, MLCs, District heads and State delegates, asking them to be present for a meeting on 5th July in MET Bandra.
At the same time, Sharad Pawar calls all its members on the… pic.twitter.com/T4lnYszzDY
— ANI (@ANI) July 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

