VIDEO: लखनऊ में BJP दफ्तर पर लगी मुलायम सिंह यादव की तस्वीर, पोस्टर में अपर्णा यादव भी दिखीं; नजारा देख कार्यकर्ता हैरान
लखनऊ में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसा हुआ,जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दरअसल, मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ी होर्डिंग लगाई गई.
Mulayam Singh Yadav Photo: लखनऊ में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसा हुआ,जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दरअसल, मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ी होर्डिंग लगाई गई. इस होर्डिंग में उन्हें "श्रद्धेय नेताजी" कहते हुए नमन किया गया था. खास बात ये रही कि इसमें मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी शामिल थी. यह नजारा जहां सामाजिकता और बड़े नेताओं के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है, वहीं सियासी हलकों में इसे भाजपा की संभावित रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है. हालांकि, इस तस्वीर को देखकर कुछ भाजपा कार्यकर्ता जरूर हैरान नजर आए.
बीजेपी दफ्तर पर लगी मुलायम सिंह यादव की तस्वीर
#लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक होर्डिंग लगाई गई। होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव को "श्रद्धेय नेताजी" कहते हुए शत-शत नमन लिखा गया है। इसमें अपर्णा यादव की तस्वीर भी शामिल है। @aparnabisht7 @BJP4UP pic.twitter.com/ZO3tiA7Hv0
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

