Free Gas Connection: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! अगले 3 साल में मुफ्त में दिए जाएंगे 75 लाख LPG कनेक्शन
कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख LPG के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे. अगले 3 वर्षों में ये LPG कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे.
Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया.
उन्होने बताया कि आज कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख LPG के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे. अगले 3 वर्षों में ये LPG कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे. उन्होंने बतााया कि नौ करोड़ 60 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को पिछले नौ साल में दिए गए हैं.
ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के फेज-3 को बैठक में मंजूरी मिली है. इसे लगभग 7,210 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों को काफी फायदा होगा.
#WATCH आज कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख LPG के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे। अगले 3 वर्षों में ये LPG कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/cuoOJBRcyc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

