देश

Raj Thackeray Appeal For Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव को लेकर राज ठाकरे की अपील, जानें मराठी भाषियों से मतदान को लेकर क्या कहा, पढ़ें ट्वीट

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा का चुनाव होने जा रहे हैं. कर्नाटक चुनाव को लेकर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कर्नाटक में रहने वाले मराठी भाषियों से मतदान को लेकर खास अपील की है.

Raj Thackeray Appeal For Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव को लेकर राज ठाकरे की अपील, जानें मराठी भाषियों से मतदान को लेकर क्या कहा, पढ़ें ट्वीट
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ( Photo Credit: Twitter)

Raj Thackeray Appeal For Karnataka Elections: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा का चुनाव होने जा रहे हैं. कर्नाटक चुनाव को लेकर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने प्रदेश में रहने वाले मराठी भाषियों से मतदान को लेकर खास अपील की है. सोमवार को मनसे प्रमुखे ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने जा रहे हैं. मैं सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने मराठी भाइयों और बहनों से महाराष्ट्र एकीकरण समिति के उम्मीदवारों के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील करता हूं. मनसे प्रमुखे ने वही आगे लिखा, अन्य दलों के उम्मीदवार भले ही मराठी हों, लेकिन निर्वाचित होने के बाद वे मराठी भाषा के गला घोंटने या सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी लोगों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ विधान भवन में मुंह नहीं खोलेंगे. ऐसे में उन्हें वोट ना करके महाराष्ट्र एकीकरण समिति के उम्मीदवारों के लिए एकजुट होकर वोट करें.

पढ़े ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).