देश

TMC Leaders Detained: कृषि भवन में प्रदर्शन कर रहे अभिषेक बनर्जी समेत कई TMC नेताओं को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे अभिषेक बनर्जी समेत कई टीएमसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

TMC Leaders Detained: कृषि भवन में प्रदर्शन कर रहे अभिषेक बनर्जी समेत कई TMC नेताओं को हिरासत में लिया गया
(Photo : X)

TMC Leaders Detained: दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे अभिषेक बनर्जी समेत कई टीएमसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. नेताओं का कहना है कि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें शाम 6:30 बजे मिलने का समय दिया था, लेकिन वह नहीं मिलीं, जिसके बाद अभिषेक बनर्जी समेत TMC का डेलीगेशन धरने पर बैठ गया. इन नेताओं का कहना था कि जब तक केंद्रीय मंत्री उनसे मुलाकात नहीं करेंगी, तब तक वो वहां से नहीं उठेंगे.

पश्चिम बंगाल से मनरेगा वर्कर्स और कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली आए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें समय नहीं दिया. उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की ओर से समय दिया गया, लेकिन अब उन्होंने भी मुलाकात नहीं की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).