देश

Amit Shah- Man Agar Italy Ka Hoga: लोकसभा में अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोले- मन इटली का है तो नए कानून नहीं समझ आएंगे

अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि पहली बार हमारे संविधान की स्पिरिट के हिसाब से कानून अब पीएम मोदी के नेतृत्व में बनने जा रहे हैं. 150 साल के बाद इन तीनों कानूनों को बदलने का मुझे गर्व है.

Amit Shah- Man Agar Italy Ka Hoga: लोकसभा में अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोले- मन इटली का है तो नए कानून नहीं समझ आएंगे
(Photo : X/ANI)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर लोकसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तीखा कटाक्ष किया. शाह ने लोकसभा में आज देश के नए कानूनों में बदलाव लाने वाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और  भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में चर्चा की. इस दौरान गृह मंत्री शाह ने इटली तक का जिक्र कर दिया है.

अगर मन इटली का है तो...

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि पहली बार हमारे संविधान की स्पिरिट के हिसाब से कानून अब पीएम मोदी के नेतृत्व में बनने जा रहे हैं. 150 साल के बाद इन तीनों कानूनों को बदलने का मुझे गर्व है. कुछ लोग कहते थे कि हम इन्हें समझते, मैं उन्हें कहता हूं कि मन अगर भारतीय रखोगे तो समझ में आ जाएगा, लेकिन अगर मन ही इटली का है, तो कभी समझ नहीं आएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).