देश

Maharashtra MLC Elections Result: देवेंद्र फडणवीस ने फिर दिखाया अपना जलवा, कांग्रेस को चटाई धूल, MVA को फिर दी पटकनी

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के बाद महा विकास अघाड़ी को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक फिर से बड़ा झटका देते हुए अपना जलवा दिखाया है. विधान परिषद के चुनाव में फडणवीस के कोशिशों के चलते महा विकास अघाड़ी को पटखनी देते हुए बीजेपी के 5 उम्मीदवार जीतने में सफल हुए हैं

Maharashtra MLC Elections Result: देवेंद्र फडणवीस ने फिर दिखाया अपना जलवा, कांग्रेस को चटाई धूल, MVA को फिर दी पटकनी
देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: ANI)

Maharashtra MLC Elections Result: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के बाद महा विकास अघाड़ी (MVA) को बीजेपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)  ने एक फिर से बड़ा झटका देते हुए अपना जलवा दिखाया है. विधान परिषद के चुनाव में फडणवीस के कोशिशों के चलते बीजेपी के 5 उम्मीदवार जीतने में सफल हुए हैं. वहीं सत्तारूढ़ सहयोगी एनसीपी ,शिवसेना  के 2-2 उम्मीदवार जीते हैं. कांग्रेस के एक उम्मीदवार को जीत मिली.

महाराष्ट्र विधान परिषदके चुनाव में जिन पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. उनके नाम प्रवीण दारेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा खापरे और प्रसाद लाड है. जिन्हें बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में उम्मीदवार बनाया था.

बता दें कि  महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए मतदान सोमवार को चार बजे संपन्न  हुआ. सभी पात्र विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें कुछ बीमार विधायक भी थे जिन्हें व्हीलचेयर पर विधानमंडल परिसर में लाया गया.

विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2022 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).